logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भरतपुर जिला कलेक्टर को दिया मरूधरा किसान यूनियन राजस्थान ने ज्ञापन


मरुधरा किसान यूनियन राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष देवेन्द्र फौजदार और प्रदेश महामंत्री यशपाल सोलंकी के नेतृत्व में भरतपुर जिला कलेक्टर डा अमित यादव जी को ज्ञापन दिया जिसमें बताया कि मरुधरा किसान यूनियन राजस्थान आपसे मांग करती है की महोदय संपूर्ण भरतपुर जिले में आवारा पशुओं की विकट समस्या बनी हुई है , ये किसानों की महीनो की मेहनत से तैयार फसल को एक ही झटके में चट कर जाते हैं साथ ही ये आवारा पशु यमराज बनकर सडको व बाजारों में घूम रहे है आए दिन भरतपुर जिले के किसी ना किसी तहसील से दुर्घटना की खबरें आती रहती हैं अत महोदय आपसे निवेदन है की इन आवारा पशुओं के आतंक से आम जनता को राहत देने हेतु उचित निर्णय ले इन आवारा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर यानी गौशाला में पहुंचाया जाए तथा साथ ही भरतपुर जिले में जितनी भी गौशाला संचालित हैं एक टीम बनाकर इनकी समय समय पर जांच की जाए और गौबंश की भी डॉक्टरों की टीम द्वारा समय समय पर स्वास्थ्य की जांच की जाए ,इस मौके पर प्रदेश सचिव तेजराज इन्दौलिया, युवा प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्ण पत्रकार, भरतपुर जिला महामंत्री राजू बघेल, रमेश, महेश, सुरेश, हरिसिंह, पद्म सिंह आदि शामिल हुए

119
2957 views

Comment