logo

एम.पी. फाउंडेशन द्वारा राम-मन्दिर निर्माण में सहयोग हेतु जन जागरण रैली निकाली गई

मेरठ। आज ग्राम पूठि से अयोध्या में भव्य राम मन्दिर बनाने के लिए एक जन जागरण बाईक रैली का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ग्राम ऐन्चीखुर्द, ऐन्ची, कला, चितवाना, सिखेड़ा, खाई खेड़ा पूठी, खटकी, दयालपुर ,अहमद नगर, बडला, खजूरी, अमर सिंहपुर, सोना, धनपुरा, बडला, एकला, खानपुर, राजपुर इत्यादि गांवों से काफी संख्या में राम भक्तों ने भाग लिया। 

यह जागरण रैली ग्राम पुट्ठी की पंचायत घर से प्रारम्भ होकर गांव रामनगर, सठला, सिखेड़ा, ऐन्ची कला, ऐन्ची खुर्द, खाई खेड़ा, सिखेड़ा, जयसिंह पुर  होते हुए पुट्टी में सम्पन्न हुई। 

जागरण रैली में सामाजिक कार्यकर्ता विकास उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र त्यागी, सोनू त्यागी निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष, सुंदर चौधरी,  बेगराज गिरी, लिटिल त्यागी, खंड कार्यवाह रणवीर सिंह, गोपाल त्यागी, ललित त्यागी मंडल उपाध्यक्ष, चंद्र बोस सैनी, मंडल उपाध्यक्ष, धर्मवीर उपाध्याय, सुभाष उपाध्याय, कांति उपाध्याय, कल्लू गिरी इत्यादि सैकड़ों राम भक्तों ने शंखनाद करते हुए जनजागरण यात्रा को सुव्यवस्थित रख कर पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया और राम मन्दिर निर्माण में आर्थिक सहयोग देने के लिए जनता से निवेदन किया। 

126
14653 views
  
13 shares