logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमिटी ऑफ इंडिया गया ने किया कंबल वितरण

 गया (बकरौर)। बोधगया में नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमिटी ऑफ इंडिया बोधगया एवम सुजाता चिल्ड्रेन वेलफेयर फाउन्डेशन- बकरौर (बोधगया) के तहत गरीब, असहाय, वृद्ध महिला /पुरुष लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में संगठन के बिहार प्रदेश के प्रभारी अभिजीत कुमार ने कहा कि संगठन के द्वारा गरीब, असहाय, वृद्ध लोगों के बीच बढ़ती ठंड से बचाव के किए कंबल का वितरण किया जा रहा है, क्योंकि कंबल मिलने से ठंड से राहत मिलेगी। असहाय, वृद्ध महिला/पुरुष लोगों के बीच कंबल एक सेतु का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि हमारा संगठन पूरे भारत में २८ राज्यों में भ्रष्टाचार एवम अत्याचार निवारण पर काम कर रही है। साथ ही साथ लोगों को ठंड से बचने का सलाह भी दी है। गया जिला अध्यक्ष सत्यानंद कुमार ने कहा कि गरीब, असहाय, लोगों के बीच कंबल बांट कर मुझे सकुन मिलता है वहीं कार्यक्रम के संचालक सह गया जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार एवम सुजाता चिल्ड्रेन वेलफेयर फाउन्डेशन- बकरौर (बोधगया) के संचालक सह नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमिटी ऑफ इंडिया के बोधगया प्रखंड सुरक्षा अधिकारी इस्लाम अंसारी ने बताया कि गरीब, असहाय, वृद्ध लोगों के बीच देने से एक अलग ही अनुभूति होती हैं। इसलिए आज इस कड़ाके कि ठंड में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित करवाया।
इस कार्यक्रम में 500 गरीब, असहाय, वृद्ध महिला/पुरुष लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गया जिला संगठन सचिव सुमित कुमार, राजीव कुमार, गया जिला सुरक्षा अधिकारी मो० फिरोज आलम, बोधगया प्रखंड उपाध्यक्ष ललन कुमार, गया नगर कल्याण सचिव उदय कुमार, बोधगया प्रखंड उपाध्यक्ष मो० जमशेद आलम के साथ एन० सी० सी० के कैडेट भी मौजूद थे।

291
27472 views
12 shares

Comment