logo

भाजपा ने जनता से की अपील , घोषणा पत्र के लिए अपने विचार दें


6202750671 पर मिस कॉल कर सुझाव करा सकते हैं दर्ज ।
जमशेदपुर: जमशेदपुर महानगर में भाजपा का विधानसभा चुनाव में सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी संकल्प पत्र के लिए सुझाव अभियान का शुभारंभ किया गया। चारों विधानसभाओं में जनता के सुझावों को संकलित करेंगे पार्टी कार्यकर्ता। उधर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पार्टी का संकल्प पत्र होगा जनता के आकांक्षाओं का प्रतिबिंब। रविवार को इस आशय की जानकारी के लिए एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान एक नंबर जारी कर बताया गया कि कोई भी व्यक्ति 6202750671 पर मिस कॉल कर संकल्प पत्र में अपना सुझाव दे सकता है। बताया गया कि सोशल मीडिया एवं वाट्सएप के माध्यम से भी सुझाव लिए जाएंगे। इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा झारखंड प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा मौजूद थे।‌
अर्जुन मुंडा ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वे अपने विचार, समस्याएं और सुझाव पार्टी तक पहुंचाएं, ताकि उन्हें संकल्प पत्र में सम्मिलित किया जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा का संकल्पपत्र प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों का सम्मान करते हुए एक धर्मग्रंथ के रूप में पालन कर उन उम्मीदों को साकार करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
वहीं, प्रदेश महामंत्री एवं भाजपा झारखंड प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि लोगों की आकांक्षाएं पार्टी तक पहुंचें और भाजपा की सरकार अगले 5 वर्षों में लोगों की उन सभी अपेक्षित आकांक्षाओं को पूरा करेगी। इसके लिए सभी मंडलों में घोषणा पत्र सुझाव पेटी में पत्रक के माध्यम से लिखित सुझाव भी लिए जायेंगे। वहीं, भाजपा कार्यकर्ता सुझाव पेटी लेकर जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। इसके अतिरिक्त 6202750671 पर मिस कॉल के माध्यम से जनता के सुझावों को एकत्रित करेंगी।

0
1354 views