logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चाईबासा में वैन की टक्कर में एक कि मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित महुलसाई में सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार एक युवती की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। इसके बाद से पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार चाईबासा मुफस्सिल थाना अंतर्गत छोटा खुंटा निवासी सविता बारी और सुशीला पूर्ती प्रतिदिन की ही तरह रविवार की सुबह दौड़ने के लिए टाटा कॉलेज मैदान जा रही थीं। उसी दौरान महुलसाई के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने स्कूटी को सीधे टक्कर मार दी। इससे सविता बारी की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं सुशीला पूर्ती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे घायलावस्था में चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया है। इधर घटना का सूचना मिलते ही मृतिका सविता बारी के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।


पुलिस पिकअप वैन को जब्त कर लिया है, जबकि चालक फरार बताया जाता है। मृतिका के परिजनों ने बताया कि उत्पाद विभाग में चल रही बहाली प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सविता और सुशीला तैयारी कर रही थीं। इसलिए दोनों प्रतिदिन दौड़ने की प्रैक्टिस करने के लिए टाटा कॉलेज मैदान जाती थीं। घटना के बाद से चाईबासा छोटा खुटां गांव में शोक का माहौल है।

175
7565 views

Comment