logo

Chandan News: फूड प्वाइजन से एक ही परिवार पांच लोग बिमार

चांदन/बांका:- थाना क्षेत्र के जुबड़ी गांव में फूड प्वाइजन से एक ही परिवार के 5 सदस्य बीमार हो गये। बताया गया कि गौरीपुर पंचायत अंतर्गत जुबड़ी गांव के रामचरण पुजार के घर बीते रात्रि रविवार को मुर्गा भात पकाया था और सभी परिवार मिलकर मुर्गा भात खाया और बासी बचा मुर्गा भात शनिवार सुबह खाने के दो घंटे बाद सभी रामचरण पूजार की 45 वर्षीय पत्नी विमली देवी 10 वर्षीय पुत्री किरानी कुमारी, 8 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार 6 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार एवं राम पुजार के 1 वर्ष से पुत्र को उल्टी पैखाना होने के साथ तबीयत बिगड़ने लगा। इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचा। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर आसिफ इकबाल के द्वारा उपचार कर घर भेज दिया।

रिपोर्ट:- उमाकांत साह।

20
2415 views