logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, ऋषिकेश द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में पदक विजेता खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षकों का सम्मान।

ऋषिकेश, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, ऋषिकेश द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ऋषिकेश में आयोजित हुआ, जहां विभिन्न खेलों के 60 राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों और 15 खेल प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता नगर निगम ऋषिकेश की अध्यक्ष श्रीमती अनीता ममगाईं ने मुख्य अतिथि के रूप में की। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके की गई, तत्पश्चात उन्होंने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद जी की जीवनी से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा, "स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है, इसलिए हमें खेल को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए और इसके अद्भुत आनंद को अनुभव करना चाहिए।"

कार्यक्रम का संचालन हिमांशु भट्ट और प्रकाश पांडे द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। मंचासीन अतिथियों में पूर्व वायुसेना अधिकारी श्री देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, पूर्व सेवा निर्मित खेल शिक्षक श्री नागेश राजपूत, और राष्ट्रीय स्वयंसेवी संघ के जिला प्रचारक श्री नितिन जी श्री उमाकांत पंत जी प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास शामिल थे।

स्वागत और सम्मान उद्बोधन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख श्री राम गोपाल रतूड़ी द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन परिषद के नगर अध्यक्ष श्री दिनेश पैन्यूली ने किया।

इस समारोह में नगर उपाध्यक्ष राजेश बडोला, जिला सहसंयोजक अक्षत बिजलवान, नगर मंत्री ऋषभ चौहान, जिला विस्तारक अंजली चौहान, शुभम शर्मा, आशीष रणकोटी, मयंक भट्ट, उपेंद्र, सोनी बर्थवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

समारोह के सफल आयोजन ने स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया और खेल के प्रति युवाओं में जागरूकता फैलाने के प्रयासों को सशक्त किया।

109
10590 views

Comment