logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय कुड़ारी में कम्युनिटी पुलिसिंग,असहाय लोगों में वितरित की सामग्री

सोनभद्र । अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, सोनभद्र के नेतृत्व में थाना जुगैल क्षेत्रान्तर्गत प्राथमिक विद्यालय कुड़ारी में आयोजित कम्युनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत स्थानीय गरीब/असहाय लोगों एवं महिलाओं को कम्बल-100 अदद, बच्चों को पठन-पाठन हेतु स्कूल बैग/स्टेशनरी-50 अदद व युवाओं हेतु वॉलीबॉल नेट-10  अदद आदि सामग्री का वितरण करते हुये स्थानीय लोगों की मूलभूत समस्याओं के बारे में जानकारी कर उनका हरसम्भव निराकरण कराये जाने का भरोसा दिलाया गया । 

लोगों से अपील की गयी कि भयमुक्त होकर किसी के बहकावे में न आते हुए मुख्य धारा में रहकर पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें
 । स्थानीय पुलिस को भी जनता से मृदुल व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित एवं विधिक निस्तारण किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस मौके पर थाना प्रभारी जुगैल सहित अन्य स्थानीय सम्भ्रांत व्यक्ति मौजूद रहें ।

262
14873 views

Comment