logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

करनैलगंज: दर्दनाक सड़क हादसे में 2 बच्चों की मौत, मां बाप रेफर, जानिये नाम पता



ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आये बाइक सवार मासूमो की मौत से दंपति बदहवास

करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गड़रियनपुरवा के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार भाई - बहन की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सड़क हादसे में घायल पति-पत्नी बच्चों की हालात देख बदहवास हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरु कर दी ।गुरुवार को मरौचा फखरपुर जिला बहराइच निवासी आलोक सिंह अपनी पत्नी सुमन सिंह, बेटा शिवा 3 वर्ष व बेटी आराध्या डेढ़ वर्ष को बाइक से अपने ससुराल काशीपुर करनैलगंज जा रहे थे। इसी बीच हुजूरपुर - करनैलगंज मार्ग स्थित गड़रियन पुरवा के पास एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार दंपति के साथ दोनों मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ई-रिक्शा से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों मासूमों को मृत घोषित कर दिया वहीं हादसे से आहत पति पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीएचसी पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाई में जुट गई। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि घटना संज्ञान में है विधिक कार्रवाई की जा रही है।

174
7624 views

Comment