logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रास्ते मे जलभराव से परेसान ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन

बरसात के दिन मे रास्ते मे पानी भर जाता है जिससे ग्रामीणो को आने जाने मे काफी दिक्कतो का सामना करना पडता है जिससे नाराज लोगों ने उग्र होकर तहसील परिसर के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया ।
यह मामला 29/8/2024 को रायबरेली जिले के अंतरगत थाना लालगंज तहसील लालगंज का है जाहां 200मीटर पर बसे गांव नौरंग का पुरवा का है जहां पर आय दिन बरसात की वजह से साधनो की आवागमन से बहुत कीचड हो जाता है और पानी निकास की उचित व्यावस्था न होने से पानी भरा ही रहता है और कीचड मे गाडियां फस जाती है जिससे गांव के लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पडता है जिससे परेसान लोगों ने कई बार शिकायत की और जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर चुके लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई जिससे परेसान होकर गांव के लोगों ने तहसील के सामने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया और तहसीलदार उप जिलाधिकारी को शिकायत पत्र लिखकर रास्ते की मरम्मत की मांग की उसके बाद उप जिलाधिकारी ने उग्र ग्रामीणो से रास्ते के मरम्मत के लिए एक महीने का समय मांग कर मार्ग मरम्मत का आश्वासन दिया।

144
9269 views

Comment