logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फेफना में एक्सप्रेस ट्रेनों सहित अन्य मांगों को लेकर क्षेत्रीय संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना 29 वें दिन भी जारी रहा।

बलिया (उत्तर प्रदेश)। फेफना रेलवे स्टेशन परिसर में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव सहित तीन सूत्रीय मांगो को लेकर चल रहा क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को 29 वें दिन और क्रमिक अनशन 10 वें दिन भी जारी रहा।
बताते चलें कि क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना में एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव, फेफना गडवार मार्ग पर ओवर ब्रिज और वरिष्ठ नागरिकों को पूर्व में मिलने वाली सुविधाओं की बहाली के लिए विगत एक अगस्त से ही फेफना रेलवे स्टेशन परिसर में धरनारत है।
क्रमिक अनशन के 10 वें दिन जिला किसान फ्रंट के जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह 48 घंटे के लिए अनशन पर बैठे।
इस अवसर पर जनार्दन सिंह, शिवाजी, तेज नारायन, अजय गुप्ता, केशव गुप्ता, सुमेर राम, विनोद गुप्ता, सतीश तिवारी, अशोक मौर्या, राजू, हरिशंकर कनौजिया, आत्मा गिरी बबलू, लल्लन, राजू, हरेंद्र यादव, नंदलाल, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

167
13044 views

Comment