logo

कपड़े सुखाने गई विवाहिता की करंट लगने से मौत

रामगंजमंडी के हनुवंत खेड़ा गांव में बुधवार को सुबह करीब 8 से 10 बजे के बीच एक महिला राजकुमारी मेहर पति मनोज मेहर उम्र 27 साल कपड़े सुखाने छत पर गई थी। वह लोहे के तार पर कपड़े सुखा रही थी। इसी बीच तार में करंट आ गया और महिला करंट का झटका लगने से छत पर ही नीचे गिर गई नीचे गिरते ही चिल्लाने की आवाज़ आने से आस पास के लोग घर के अंदर पहुँचे तो महिला छत पर ही नीचे गिरी हुई थी जिसके बाद मोहल्लेवासी महिला को रामगंजमंडी हॉस्पिटल लेकर पहुँचे जहाँ डॉक्टर ने जाँच के बाद मृत घोषित कर दिया है।

मृतक महिला के घर पर कोई नहीं होने से आस पास के लोगों ने पति मनोज मेहर को सूचना दी सूचना पर पति मनोज अस्पताल पहुँचे। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतका राजकुमारी मेहर के दो बच्चे हैं एक लड़का और एक लड़की जिनके ऊपर से मां का साया उठ गए। एक लड़का अय्याश मेहर उम्र 6 साल, लड़की कनक मेहर उम्र 2 साल हैं मां की मौत के बाद बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं मोहल्ले वासियों ने बताया कि राजकुमारी मेहर छत पर कपड़े सुखाने गई थी। जिस तार पर वह कपड़े सुखा रही थी, उसमें कहीं से बिजली का तार टच हो रहा था, इस कारण उसे करंट लग गया और मौके पर ही मौत हो गई वहीं परिजन आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। वहीं रामगंज मंडी पुलिस कर रही है पूरे मामले की जाँच।

1
1485 views