logo

पशुपालन विभाग द्वारा प्रशिक्षित गोसेवको ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

गोसेवक मैत्री संगठन ने मुख्यमंत्री मोहन यादव जिला गोसेवक एवं मैत्री संघ के आह्वान पर जन्माष्टमी के एक दिन पूर्व मुख्यमंत्री मोहन यादव के अमझेरा स्थित अमका झमका माता मंदिर के जीर्णोद्वार कार्यक्रम के अवसर पर गोसेवक एवं मैत्री संघ की सात सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया गया। मध्यप्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा सन् 1997 से आज तक मध्य प्रदेश की लगभग सभी ग्राम पंचायतों में पशुपालन विभाग द्वारा प्रशिक्षित गोसेवक मैत्री कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया गया है एवं भारत सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रीय पशुरोग नियन्त्रण कार्यक्रम अंतर्गत टीकाकरण कार्य एवं राष्ट्रीय कृतिम गर्भाधान कार्यक्रम और समय-समय पर अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए पशु चिकित्सक के मार्गदर्शन में गोसेवक मैत्री विभाग का कार्य कर रहे है। गोसेवक संघ के जिला अध्यक्ष सीताराम सोलंकी ने बताया कि हमारे द्वारा किये गये सहयोग को ध्यान में रखते हमारी मांग है। गोसेवक मैत्री की महा पंचायत अतिशीघ्र बुलाई जाये। ज्ञापन सौंपते हुए जिला अध्यक्ष सीताराम सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पाटीदार, कौशिक पंडित, मनावर ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह बघेल जिले के गोसेवक उपस्थित थे।जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सुनील धाकड द्वारा दी गई।।

145
8145 views