logo

भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए सांप्रदायिकता का सहारा लेती है बीजेपी की सरकार :आदिल खान

कांग्रेस नेता आदिल खान ने वक्फ बोर्ड बिल पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी मुसलमानों के दुश्मन हैं। यह बिल इस बात का सबूत देता है।कि यह विधेयक संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन करता है, जो सभी नागरिकों को अपना आस्था के लिए समान अवसर देता है।
आखिर इस विधेयक को लाने की जरूरत ही क्या है। उन्होंने कहा कि मंदिरों की समितियों में कोई गैर-हिंदू नहीं है। फिर वक्फ संपत्ति में इसकी क्या जरूरत है। ऐसा ही आपकी सरकार ईसाइयों और सिखों के साथ भी कर रही है।
और कहा कि वक्फ बोर्ड में किसी गैर-मुसलमान को शामिल करने की वजह क्या बनती है? उन्होंने कहा कि यदि हम जिलाधिकारी को ही सब कुछ सौंप देंगे तो क्या हो सकता है। क्या कोई जिलाधिकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ़ लिख बोल सकता ?आप इसे समझ सकते हैं। एक जगह ऐसा हुआ था और फिर जिलाधिकारी ने क्या किया, आप सब जानते हैं। आदिल खान ने कहा कि यह विधेयक इसलिए लाया जा रहा है क्योंकि
लोकसभा चुनाव के बाद अब तीन अहम राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड मे चुनाव होने जा रहा है और अभी-अभी ये लोग हारे हैं। अपने कुछ कट्टर समर्थकों के तुष्टिकरण के लिए ऐसा बिल लाया जा रहा है।
साथ ही आदिल खान ने कहा कि Hindenburg छिपाने के लिए वफ्फ बिल लाया गया ।सोचिए तो रोंगटे खड़े होते हे,कैसे भारत की आम जनता को मूर्ख बनाया जाता रहा है।
भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए सांप्रदायिकता का सहारा
पर वो दिन गए जब खलील खां फाख्ता उड़ाया करते थै।
अब जनता जवाबदेही मांगेगी।

13
5166 views