logo

भाजपा गुन्दोज मण्डल सदस्यता अभियान की कार्यशाला गुंडा प्रतापसिह में सम्पन्न।

भाजपा गुन्दोज मण्डल सदस्यता अभियान की कार्यशाला गुंडा प्रतापसिह में सम्पन्न।

घेवरचन्द आर्य पाली
पाली बुधवार 28 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी गुन्दोज मंडल कार्यशाला की बैठक गुंडा प्रतापसिह के साली महादेव मंदिर प्रांगण में मंगलवार को 225 सदस्य प्रति बूथ लक्ष्य के साथ सम्पन्न हुई। जिसमें गुन्दोज मण्डल की सभी ग्राम पंचायतों और उसके अधीन गांवों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

मण्डल अध्यक्ष मंगलाराम प्रजापत ने बताया की सदस्यता अभियान कार्यशाला की बैठक पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष मेघाराम परमार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष जिला सहकारिता प्रकोष्ठ उम्मेद सिंह डेडा के मुख्य अतिथ्य में आयोजित हुई। जिसमें सदस्यता अभियान संयोजक यशवन्त सैन, महामंत्री भाजपा गुंदोज मण्डल सह संयोजक पूरण दास और महिला मोर्चा अध्यक्ष पूरण कंवर , उपाध्यक्ष अशोक भावनगर , दिलीप पटेल, मंत्री शैतान सिंह, राजूसिह काणदरा एवं युवा मोर्चा मंत्री विक्रम सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया ।

इससे पूर्व मण्डल मंत्री देवीसिंह गुंडा प्रतापसिह के नेतृत्व में ग्राम वासियों द्वारा मुख्य अतिथि और मण्डल पदाधिकारियों का परम्परागत साफा बंधवाकर और माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यशाला में ग्रामवासियों सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

4
2381 views