
कुश जंयती महोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लाष के साथ कुशवाहा युवा मंच के द्वारा मनाया गया।
Surajpur कुशवाहा युवा एकता सेवा कल्याण मंच के द्वारा संभाग स्तरीय कुश जयंती कार्यक्रम अपने आराध्य प्रभु भगवान कुश जी के जन्मोत्सव को हर्ष उल्लाष के रूप में दिनाक 25/08/2024 को साधु राम सेवा कुँज सूरजपुर में बड़े ही धूम धाम से मनाया गया।इस कार्यक्रम में सरगुजा संभाग अंचल के सभी क्षेत्रों में निवासरत कुशवाहा स्वजातीय अत्यधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल्य सहयोग प्रदान किये।
इस पावन कार्यक्रम में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिशंकर कुशवाहा के साथ साथ अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी गण भी उपस्थित होकर इस महोत्सव में चार चाँद लगा दिए।।
कार्यक्रम का प्रारम्भ श्री शोभनाथ कुशवाहा जी के द्वारा भगवान श्री कुश जी की पूजा से की गयी तत्पश्चात उत्सव कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अतिथियों एवं स्वजातीय लोगों का स्वागत वंदन संभागीय अध्यक्ष श्री तोषित कुशवाहा जी के द्वारा संबोधित करते हुए साल श्रीफल के साथ एवं कुशवाहा युवा मंच के पदाधिकारियों के द्वारा चन्दन- तिलक,बैच लगाते हुए पुष्प माला से माल्यार्पण कर किया किया गया।
साथ ही साथ जय भवानी गायन वादन टीम एवं श्रीमती सुनीता कुशवाहा जी एवं साथियों के द्वारा मधुर स्वागत गीत एवं लव-कुश भजन के माध्यम से उत्सव कार्यक्रम की शमा बांधे रहे।।
इस कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र के रूप में भगवान लव-कुश जी के वेश में शौम्य एवं शौर्य कुशवाहा रहे जो की अपने मनमोहक दृश्य एवं नृत्य से सभी को मन्त्र मुग्ध कर दिए।
मंच का संचालन युवा मंच के श्री धीरेन्द्र कुशवाहा एवं श्री संदीप कुशवाहा के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उद्बोधन के कड़ी में उपस्थित कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के द्वारा कुशवाहा समाज के गौरवशाली इतिहास का वर्णन किया गया तथा वर्तमान परिस्थिति में समाज को सभी क्षेत्रों में प्रत्येक लोगों को मजबूत बनाते हुए अग्रसर रहते हुए हर तबके के लोगों को परस्पर सामाजिक सहभागिता के साथ एकरूपता लाते हुए एक साथ मिल-जुल कर कार्य कर कुशवाहा समाज को संगठित करने पर विशेष जोर दिया गया।
साथ ही साथ अन्य वरिष्ट जनों के द्वारा समाज के विकाश पर अपना उद्बोधन दिया गया।
साथ ही साथ संभागीय अध्यक्ष श्री तोषित कुशवाहा जी के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के साथ सुन्दर समाज बनाने एवं समाज के विकाश -उत्थान हेतु संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित नन्हे मुन्ने बच्चों ,बहनों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमे सभी के द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया। उक्त गतिविधि में रंगोली प्रतियोगिता में कु.अमृता-प्रथम,श्रुति-द्वितीय,ईच्छा- तृतीय स्थान तथा चित्रकला प्रतियोगिता में अंकुश-प्रथम,शिवम्-द्वितीय,आर्यन- तृतीय स्थान तथा मेहंदी प्रतियोगिता में काजल-प्रथम,मुस्कान-द्वितीय एवं प्रीति-तृतीय स्थान अर्जित किया।
महोत्सव कार्यक्रम के अंत में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर अपने परिवार समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान छात्र,उधमियों,कृषकों,पत्रकार,यू-ट्यूबर आदि के साथ ही साथ कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के विजेता प्रतियोगियों को प्रसास्ति पत्र एवं मेडल के साथ पुरुष्कृत किया गया।
इस कार्यक्रम के अंत में कुशवाहा युवा एकता सेवा कल्याण मंच की ओर से सम्मिलित हुए अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का समापन श्री सुग्रीव कुशवाहा संभागीय सचिव के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं स्वजातीय बंधुओं का आभार प्रदशन कर किया गया।
इस कार्यक्रम के सफल सञ्चालन में संभागीय अध्यक्ष श्री तोषित कुशवाहा,कोषाध्यक्ष -धीरेन्द्र कुशवाहा,सचिव-सुग्रीव कुशवाहा,सूरजपुर जिलाध्यक्ष-श्री संदीप कुशवाहा, जिला संयोजक प्रभाकर सिंह कुशवाहा,युवा मंच के संरक्षक श्री शोभनाथ कुशवाहा,सत्येंद्र कुशवाहा, कोरिया जिला अध्यक्ष ई. विकाश कुशवाहा, उपाध्यक्ष डॉ.रितेश कुशवाहा,सचिव ई.संजीव कुशवाहा,कोषाध्यक्ष-संजीव कुशवाहा,सूरजपुर जिला उपाध्यक्ष-वीरेंद्र कुशवाहा,प्रकाश कुशवाहा,विद्यानन्द कुशवाहा,ओमप्रकाश कुशवाहा,भोले कुशवाहा,नरेंद्र कुशवाहा,जयंत कुशवाहा,संदीप कुशवाहा,सतीश कुशवाहा,हरिओम कुशवाहा आदि का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।