logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आज कृष्णा जी का 5251वां जन्मदिन मनाए जाएंगे।

अरवल:-आज अरवल जिला के मेहंदिया स्थीत श्री बाला जी मंदिर में धूम धाम से श्री कृष्ण जी का जन्मदिन मनाया जा रहा है।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व आज 27अगस्त दिन मंगलवार को हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। मंदिरों में भजन-कीर्तन गूंज रहे हैं।लोगों को अब उस घड़ी का बेसब्री से इंतजार है,जब कान्हा अवतरित होंगे।ज्योतिषाचार्य की मानें तो इस बार जन्माष्टमी पर द्वापर जैसे संयोग में कान्हा का 5251वां जन्मदिन मनाया जाएगा।
कृष्ण जन्माष्टमी भारत में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है,जो हिंदी माह श्रावण के कृष्ण पक्ष के 8वें दिन मनाया जाता है। यह भगवान कृष्ण के जन्म का प्रतीक है । इसे पूरे उत्तर भारत में धूम धाम से मनाया जाता हैं। इसी कर्म में मेहंदिया बाला जी मंदिर में श्री कृष्ण के अवतार को देखने का हाड़होड मच गया। जिसमे मेहंदिया के ऋषिकेश शर्मा जी कृष्णा के अवतार में नजर आएं। इनके साथ इनकी बहन श्रावणी जो राधा के अवतार में नजर आईं। इसके साथ इस इलाके से आए तमाम लोगों ने जन्म दिन पर नाचे और प्रसाद भी खाए।

162
6562 views

Comment