logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विस चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला चुनाव प्रभारी स्वामी सुमेधानंद ने बीजेपी जिला कार्यालय में ली बैठक



इन्साईड फतेहाबाद न्यूज

फतेहाबाद। विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बीजेपी जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में राजस्थान सीकर के पूर्व सांसद एवं विधानसभा चुनावों के जिला प्रभारी स्वामी सुमेधानंद ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष स. बलदेव सिंह ग्रोहा ने की। बीजेपी जिला कार्यालय में पहुंचने पर स्वामी सुमेदानंद को बुके भेंटकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा व हरियाणा सरकार के चेयरमैन वेद फुलां ने शिरकत की।

इस अवसर उपस्थित भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता स्वामी सुमेधानंद ने कहा कि देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री चुनकर इतिहास रचा है। नरेन्द्र मोदी ने पीएम पद पर रहते हुए राष्ट्र निर्माण की जो सेवा निभाई है। वह भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखी जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है। केन्द्र की तरह हरियाणा

प्रदेश में भी तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाने का संकल्प लेते हुए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ चुनावी रण में उतरें। उन्होंने कहा कि अपने अपने बूथों व शक्ति केन्द्रों को मजबूती प्रदान करते हुए जन जन से सीधा सम्पर्क करके भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों व कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएं। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचण्ड बहुमत के साथ विजयी बनाकर राष्ट्र निर्माण में अपने दायित्व को निभाएं। फतेहाबाद जिले की तीनों विधानसभा सीटों को भारी मतों से जिताकर सीएम नायब सिंह सैनी की झोली में डालें। इस अवसर

भारतीय जनता पार्टी

④ जिला फतेहाबाद आहार्दिक स्वागत का

पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को उचित दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वेद जांगड़ा, प्रवीण जोड़ा, जिला महामंत्री रिंकू मान, अशोक जाखड़, जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा, विजय गोयल, जगदीश शर्मा शाम कम्बोज, मंडल अध्यक्ष शम्मी ढींगड़ा, निर्मल सिंह, जोगिन्द्र नंदा, सुखविन्द्र गोयल, भीम लाम्बा, विकास ललौदा, राधा कृष्ण नारंग, जिला सचिव सविता टुटेजा, राजेन्द्र प्रजापति, विक्रम शर्मा, अवतार मोंगा, पवन सिंह, जगदीप मोंगा, भारत भूषण गर्ग, सुभाष चंदौरा, पूनम सिंगला इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

176
2517 views

Comment