logo

इंदौर के बाद अब भोपाल में भीड़ हटाने गए पुलिसकर्मियों पर हमला

भोपाल। इंदौर में डॉक्टरों पर हमले के बाद अब भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ है। सोमवार देर रात तलैया इलाके स्थित इस्लामनगर में भीड़ हटाने पहुंची पुलिस पर बाहर घूम रहे कुछ हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। रात करीब साढ़े दस बजे एक बदमाश ने अपने दर्जनभर साथियों के साथ मिलकर छह पुलिस कर्मियों पर हमला किया। पुलिस ने इन लोगों को बाहर घूमने से रोका था। इस पर तीन बदमाशों ने दो पुलिस कर्मियों पर चाकू चला दिया। एक पुलिसकर्मी के हाथ में तो दूसरे के कंधे में चोट लगी है। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घायलों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तलैया थाना टीआई डीपी सिंह के अनुसार शाहिदिया स्कूल के पीछे रात में 15 से 20 लोग समूह में घूम रहे थे। इस दौरान आरक्षक लक्ष्मण यादव और सतीश सिंह ने उनको घर जाने के लिए बोला। इस पर यह लोग पुलिस से विवाद करने लगे। तभी मुस्लिम समुदाय के तीन व्यक्तियों ने मिलकर दोनों पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। जब तक बाकी पुलिस कर्मी उनके पास मदद करने पहुंचते, आरोपी हमला कर भागने में कामयाब हो गए। जहां पुलिस कर्मियों पर हमला किया गया है। वह इलाका संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया गया है। एक जमाती यहां कोरोना संक्रमित मिला था। तीनों आरोपी बदमाश हैं। उनका पुराना अपराधिक रिकॉर्ड भी है। उनके साथ घूम रहे 15 लोगों की तलाश की जा रही है। 

164
18181 views