logo

मैथिली कवि के पुण्यतिथि पर दी गई काव्य श्रद्धांजलि

मैथिली कवि के पुण्यतिथि पर दी गई काव्य श्रद्धांजलि

दरभंगा। मैथिली कवि शिक्षक योग नारायण लाल दास जी की पांचवी पुण्यतिथि पर काव्य कुटुम्ब बिहार एव दरभंगा इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वाधान में दरभंगा इंस्टीट्यूट के प्रांगण में काव्य श्रद्धांजलि के माध्यम से उनके व्यक्तित्व और कृत्य को याद किया गया। कार्यक्रम का संचालन तीन सत्रों में किया गया। प्रथम सत्र की अध्यक्षता कमलेश झा,दूसरे सत्र की अध्यक्षता हीरा लाल सहनी, एवं संचलान क्रमशः सोनू मिश्रा एवं महाकान्त प्रसाद ने किया। तीसरे सत्र में प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी बिरौल के अकस्मात निधन पर उन्हें भावविहीन श्रधांजलि दी गई।धन्यवाद ज्ञापन संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मुरारी ने एवं दरभंगा इंस्टिट्यूट के दस्तगीर आलम ने किया। बतौर अतिथि कमलेश झा ने कहा कि योग नारायण लाल दास जी का सम्पूर्ण जीवन साहित्य और शिक्षा को समर्पित रहा। वही दूसरे सत्र के अध्यक्षीय सम्बोधन में हीरा लाल सहनी ने कहा कि साहित्यकार कभी मरते नही है बल्कि अपने साहित्य के बल पर वे सदैव जीवंत रहते है।
        संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मुरारी, कोषाध्यक्ष सोनू मिश्रा, शिक्षक नेता रंजन पासवान, फतह आलम, दस्तगीर आलम, सुधीर सिंह ने प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी के अकस्मात मृत्यु पर शोक प्रकट किया।
           मौके पर सुधीर सिंह, मुस्ताक इकबाल, अजित चन्द्र दास, श्याम कुमार लाल दास, ऋषि आलोक, प्रेम पहचान, स्लिम कासिम, अभिताभ सिन्हा, चन्द्र मोहन पौद्दार, मंजर सिद्दकी, वैद्यनाथ पौद्दार ने काव्य पाठ किया।

126
14701 views