logo

भाजपा द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत के सम्बन्ध में कार्यक्रम

बहराइच। कटका मंडल में बंशी लाल साहू जिला उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा मोर्चा के आवास पर भाजपा द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत के सम्बन्ध में कार्यक्रम आहूत की गई। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भागीदारी लेने के लिए बल दिया।

 इसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री चंद्रभान सिंह संचित अध्यक्ष अवध प्रांत किसान मोर्चा भाजपा, वरिष्ठ नेता श्री प्रमोद गुप्ता जी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह ने की।

कार्यक्रम में बंशी लाल साहू जिला उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा मोर्चा, रामराज वर्मा ,पुतान सिंह मंडल अध्यक्ष गंडरा, नीरज श्रीवास्तव, ठाकुर प्रसाद मिश्रा,  नक्छेद वर्मा, रामनिवास, प्रधान अरविंद सिंह उग्रसेन सिंह, निशांत मौर्य, सत्या गुप्ता, पवन सिंह, हरिकेश भास्कर, पंकज साहू, अजय सोनी, प्रभारी आईटी सेल डाॅ. विद्युत श्रीवास्तव, सोनू सिंह, दिलीप शुक्ला, राकेश शुक्ला, अमरेश साहू, कृष्ण कुमार शुक्ला व अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

126
14667 views
  
3 shares