logo

उज़ैर अहमद इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन के प्रदेश सचिव मनोनीत


बहराइच। जनपद के कस्बा नानपारा के पूरानी बाजार पूर्वी निवासी उज़ैर अहमद उर्फ शादाब खान  पत्रकार पुत्र जुबैर अहमद को इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश ईकाई का सचिव मनोनीत किया गया है

 प्रदेश महासचिव अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह ,राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद जहांगीर की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष राशिद अली ने पत्रकार उज़ैर अहमद उर्फ शादाब खान को उत्तर प्रदेश ईकाई में प्रदेश सचिव मनोनीत किया है

 ज्ञात हो कि यह नियुक्ति प्रदेश सचिव शिव कमल तिवारी को संगठन से निलंबित करने पर उनके स्थान पर की गई है नवनियुक्त प्रदेश सचिव को पत्रकार हित में कार्य करने का निर्देश प्रदेश अध्यक्ष ने दिया है। नवनियुक्त प्रदेश सचिव को संगठन के प्रदेश प्रवक्ता संतोष कुमार मिश्रा,संगठन सचिव जिब्राइल खान,ज़िलाध्यक्ष लखनऊ अहमद खान,ज़िलाध्यक्ष अम्बेडकर नगर प्रिया, श्रावस्ती ज़िलाध्यक्ष फैज़ान खान,कानपुर ज़िलाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता,बहराइच ज़िलाध्यक्ष श्याम कुमार मिश्रा,ज़िला उपाध्यक्ष असरार अहमद,ज़िला प्रवक्ता अकील अहमद,तहसील क्षेत्र अध्यक्ष मोतीपुर अह्सम मालिक,नानपारा तहसील क्षेत्र अध्यक्ष शकील अहमद,विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नानपारा अब्दुल नासिर,नगर अध्यक्ष नानपारा शफीक हाश्मी, सगीर अहमद,गुलाम दस्तगीर,शेर खान,सिराजुद्दीन खान,आमिर अली,राजीव कुमार सिंह सहित अनेक पत्रकारों ने बधाई दी है। 

126
17915 views
  
2 shares