logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नावा में बनेगा भाजपा का बोर्ड - प्रभारी राजेश गुर्जर, भाजपा कार्यकर्ताओं से की टिकट वितरण को लेकर रायशुमारी, टिकट के दावेदारों से की वार्तालाप ,



नावा सिटी (नागौर) ।  नावा उपखण्ड मुख्यालय में नगर पालिका चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होने लगी है। शनिवार को नावा नगर पालिका के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित चुनाव प्रभारी राजेश गुर्जर एवं पूर्व विधायक विजय सिंह चौधरी पूर्व माटी कला बोर्ड अध्यक्ष हरीश चंद्र कुमावत ने नावा में मीटिंग कर नावा शहर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट आनंदी लाल कुमावत, नावा पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि व मारोठ भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राजेश गुर्जर सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व टिकट के दावेदारों से मुलाकात कर आगामी चुनाव को लेकर टिकट वितरण पर चर्चा की।

पालिका के विभिन्न वार्डो से भारतीय जनता पार्टी की टिकट चाहने वाले प्रत्याशियों ने पर्यवेक्षकों के सामने अपनी-अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर अपनी अपनी जीत के समीकरण पेश किए। भाजपा चुनाव प्रभारी राजेश गुर्जर ने बताया कि सभी दावेदारों की दावेदारियो पर मंथन कर पैनल बनाकर योग्य व्यक्ति को टिकट दी जाएगी। नगर निकाय चुनाव में पार्टी द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही साथ टिकाऊ और जिताऊ उम्मीदवारों का चयन कर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनाने को लेकर टिकट दावेदारों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं से बैठक पर विचार विमर्श किया गया हैं। इस मौके पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

253
15397 views

Comment