logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्वस्थ जीवन के लिए अनुशरण करे।

तुलसीदल दस लीजिए, उठकर प्रातःकाल।
सेहत सुधरे आपकी, हो तनमन मालामाल।।

थोड़ासा गुड नित खाइए, दूर रहे सब रोग।
कभी अधिक न खाइए, चाहे मोहन भोग।।

पीये थोड़ी छाछ भी, भोजन करके रोज।
नहीं जरूरत वैध की, चेहरे पर हो ओज।।

नींबू बेसन शहद जल, मिश्रित लेप लगाए।
चेहरा सुंदर सा बने, यहीं बेहतर एक उपाय।।

मधु का सेवन जो करे, सुख पायेगा सोए।
कंठ सुरीला साथ में, वाणी मधुरिम होय।।

छाछ हींग सेंधा नमक, दूर करे सभी रोग।
जीरा उसमें डालकर, सदा पिए ये रस भोग।।
कलम से:-
ललित प्रसाद शर्मा, खण्डेला

196
4973 views

Comment