logo

नेमा जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में कुछ ऐसे किस्से हैं, जिनके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। मायानगरी में बसी ये दुनिया बाहर से बेहद ही हसीन लगती है लेकिन, अंदर से बहुत स्ट्रगल वाली है।

बॉलीवुड हो या फिर साउथ फिर इंडस्ट्री कोई भी हो कांड तो हर जगह ही होते हैं। इससे कोई अछूता नहीं है। फिर किसी के राज से पर्दा उठता है तो किसी की कहानी दब जाती है। ऐसे में आज आपको साउथ की उस एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, मुंबई में जिसकी मदद एक अंजान शख्स ने की थी और बाद में दोस्ती हो गई थी। एक्ट्रेस ने उसी को मौत के घाट उतार दिया था। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि कन्नड़ की अभिनेत्री मारिया हैं। उन्होंने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर दोस्त को ही मौत के घाट उतार दिया था। उसके 300 टुकड़े किए थे। चलिए बताते हैं इस हत्याकांड से जुड़ा किस्सा…

मुंबई का दिल दहला देने वाला ये हत्याकांड साल 2008 का है। इस कहानी में तीन किरदार थे। पहला नीरज ग्रोवर, दूसरा मारिया सुसाइराज और तीसरा जेरोम मैथ्यू। इस कहानी की शुरुआत कन्नड़ एक्ट्रेस मारिया के स्ट्रगल से होती है। वो क्रिश्चियन परिवार से हैं। बचपन से ही नाचने गाने शौक था। स्कूल के दिनों में वो कल्चरल प्रोग्राम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती थीं। वो बचपन से ही हीरोइन बनने का ख्वाब देखती थीं। लेकिन परिवार इसके खिलाफ था। घरवालों ने शादी का दबाव बनाया तो वो एक दिन मैसूर वाला घर छोड़कर बेंगलुरु में जाकर बस गईं। यहां उन्होंने फिल्मों में काम के लिए खूब जूते घिसे। फिर कन्नड़ सिनेमा में जगह मिली और साल 2002 में बतौर लीड पहली फिल्म ‘जूट’ मिली। फिल्म तो फ्लॉप रही लेकिन एक्ट्रेस के काम को काफी पसंद किया गया था। यहां से उन्हें फिल्मों में छोटे-मोटे रोल मिलने लगे थे। हालांकि, रिजनल सिनेमा में वो खास पहचान नहीं बना पाईं इसलिए मुंबई का रुख किया।

नीरज ग्रोवर से हुई मुलाकात

कन्नड़ एक्ट्रेस मारिया ने जब काम के लिए मुंबई का रुख किया तो यहां उनकी मुलाकात नीरज ग्रोवर से हुई। नीरज की मुंबई में अच्छी पकड़ थी। वो शाहरुख खान के साथ ‘क्या आप पांचवी पास से तेज हैं’ जैसे कई शोज को होस्ट कर चुके थे। वहीं, साल 2008 में वो एकता कपूर के पॉपुलर प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स से जुड़े थे। जब उनकी और मारिया की मुलाकात हुई तो दोनों के नंबर एक्सचेंज हो गए। बातें होने लगी। काम ना मिलने का दर्द एक्ट्रेस ने नीरज को बताया तो उन्होंने मदद करने का आश्वासन दिया। एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस में ऑडिशन अरेंज कराया। वो अक्सर ऑडिशन के लिए मुंबई आती थीं तो नीरज के साथ घुलने मिलने लगीं। इनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। मारिया ने मुंबई शिफ्ट होने का फैसला किया था तो नीरज ने उन्हें अपने घर में जगह दी। दोनों की दोस्ती के कई महीने हो चुके थे। लाख कोशिश के बाद भी नीरज की तरफ से भी मारिया को कोई काम नहीं मिल रहा था। कन्नड़ एक्सेंट के कारण मारिया ऑडिशन से रिजेक्ट हो जाती थीं। उन्हें बुरा ना लगे तो नीरज कोई ना कोई बहाना करके काम ना मिलने की बात कहते थे।

नीरज को नहीं बताई बॉयफ्रेंड और रिलेशनशिप की बात

अब मारिया की इस कहानी में एंट्री तीसरे किरदार की होती है। वो था जेरोम मैथ्यू। मारिया ने काम, दोस्ती और मुलाकातों के सिलसिले के बीच नीरज को ये बताना जरूरी नहीं समझा था कि वो पहले से रिलेशनशिप में थीं। जेरोम से एक्ट्रेस की सगाई भी होने वाली थी। मारिया, नीरज के दोस्तों के साथ भी घुल-मिल चुकी थीं। वो उनके दोस्तों से अक्सर सवाल करती थीं कि कहीं वो झूठ तो नहीं बोलते? ये कास्टिंग काउच जैसे तो नहीं? ऐसे सवाल करती थीं। इसके साथ ही नीरज को मारिया के बॉयफ्रेंड की भनक नहीं थी तो वो जब भी जेरोम से बात करती थीं तो वो उनसे कहती थीं कि नीरज उनसे एकतरफा प्यार करते हैं। वो उन्हें दोस्त मानती हैं। हालांकि, ये झूठी कहानी थी। वो नीरज के साथ करीब एक हफ्ते तक लिव-इन रिलेशनशिप में रही थीं। बाद में मलाड के धीरज सॉलिटियर अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 201 किराए पर ले लिया था।

फिर अचानक गायब हुए नीरज ग्रोवर

अब जब मारिया ने नीरज का फ्लैट छोड़ने का मन बनाया तो कहानी ने यहां से नया मोड़ लिया। एक्ट्रेस के जाने के बाद नीरज ने अपने दोस्तों से कहा था कि उनकी शिफ्टिंग में मदद करने के लिए जा रहे हैं। अब वो इस रात के बाद अचानक गायब हो गए। नीरज के दोस्त लाल ने सुबह कॉल किया तो मारिया ने फोन रिसीव किया और कहा कि वो रात में डेढ़ बजे ही चले गए थे और फोन भूल गए। अब नीरज ना तो फ्लैट पर पहुंचे और ना ही फोन लेने वापस गए। फिर जब कोई खोज खबर नहीं मिली तो नीरज के परिवार में भी हड़बड़ी मची। बाद में लाल मारिया के फ्लैट पहुंचे उनसे जानकारी ली। आखिरकार अंत में उन्हें पुलिस के पास जाना पड़ा। लापता की शिकायत दर्ज कराई। दो दिन के बाद घरवाले भी कानपुर से मुंबई आ गए थे। दो हफ्ते बीत गए थे नीरज का कोई पता नहीं था। पुलिस ने उनके पोस्टर छपाए और ईनाम का ऐलान किया था। फिर भी कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिस ने मामले की तफ्तीश तेज कर दी। फिर कॉल रिकॉर्ड्स खंगालने शुरू कर दिए। पुलिस का पहला शक एक्ट्रेस मारिया सुसाइराज पर गया। क्योंकि नीरज का मोबाइल उनके पास ही था।

लाश के सामने बॉयफ्रेंड से बनाए संबंध, किए 300 टुकड़े

पुलिस की छानबीन में पता चला कि मारिया और बॉयफ्रेंड जेरोम मैथ्यू के बीच एक हजार कॉल हुए थे। इसके बाद दूसरा शक जेरोम पर गया। यहां पुलिस का शक पुख्ता हो गया। पुलिस शक के बिना पर छानबीन करती रही। काफी पूछताछ और बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड से पता चला कि जेरोम और मारिया कुछ बैग में भारी सामान ले जाते दिखे थे। अब शक यकीन में बदल गया। फिर मारिया की गिरफ्तारी की गई। जब उनके साथ सख्ती की गई तो वो टूट गईं और सबकुछ बयां कर दिया। उन्होंने बताया था कि जब वो शिफ्ट कर रही थीं तो नीरज उनके घर पर ही थे और उसी बीच बॉयफ्रेंड जेरोम का कॉल आया तो पीछे से नीरज की आवाज सुनकर वो भड़क गए थे। उन्होने जेरोम को समझाया था कि वो दोस्त के नाते मदद कर रहे थे।

फिर अचानक के डोर बेल बजी और सामने जेरोम खड़ा था। मारिया उसको देख डर गईं। उस समय नीरज घर पर ही थे। जेरोम गुस्से में अंदर गया तो बेडरुम में बिस्तर पर नीरज थे। उसने नीरज को पीटना शुरू कर दिया। झगड़े के बीच जेरोम किचन से चाकू ले आया और उससे नीरज पर कई वार किए। उसके कपड़े खून से लथपथ था। नीरज की मौत होते ही मारिया ने कमरे की सफाई कर दी। कुछ घंटों तक दोनों ने लाश के सामने उसी कमरे में कई बार शारीरिक संबंध बनाए। फिर शॉपिंग की। पॉलीबैग लाए और धारदार चाकू खरीदे। लाश के 300 टुकड़े किए। बाद में सुनसान जगह ढूंढकर बैग में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। अब इस बीच नीरज का फोन मारिया की जीन्स में ही था। रास्त में जब फोन बजा तो नंबर देखने के लिए मारिया ने जेब से फोन निकाला तो गलती से कॉल रिसीव हो गया और इस एक कॉल से ही हत्याकांड का खुलासा हो पाया था और दोनों हत्यारे पकड़े गए थे। हत्या छुपाने के मामले में मारिया को 3 साल की सजा और जेरोम को 10 साल की सजा हुई थी।

1
2612 views