logo

*बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी*

नूंह/ नितिन वर्मा
नूंह सावन माह में रक्षाबंधन पर्व को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां जोरो के साथ चल रही है। रक्षा बंधन का पर्व हिंदुस्तान में भाई बहनों का पर्व माना जाता है। इस इस दिन बहन अपने भाई से अपनी रक्षा करने का वचन लेती है इसी वजह इस पर्व का नाम रक्षा बंधन रखा गया है
जिसमे साफ पता चलता है की हिंदुस्तान में सभी प्रकार के रिश्तों की कदर की है। इस पावन पर्व पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांध कर उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। भाई बहनों का प्रतीक माने जाने वाले इस वर्ष पर दुकानदारों ने पिछले 10 दिनी से ही तैयारियां कर ली और अपनी दुकानों पर रंग बिरंगी राखिया सजा दी। इस त्योहार पर शहर के सभी चौक पर तथा सभी दुकानों पर काभी संख्या के साथ महिलाओं की भीड़ नजर आई जिन्होंने अपने भाइयों के लिए रंग बिरगी राखिया खरीद कर उनके हाथों पर राखिया बांधी था मिठाई भी ख्वाकर राखी का बंधन पूरा किया
इस घड़ी में दुःख और तनाव से दूर करने के लिए शिव परमात्मा को पिता मानकर सम्पूर्ण विश्व की रक्षा करने की जिम्मेदारी मानव समुदाय को मिली है। यह रक्षाबंधन पर्व भारत के प्राचीन संस्कृति और सभ्यता को याद दिलाता है।

8
1372 views