logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बघाना के प्रसिद्ध 150 वर्ष प्राचीन जिनेश्वर महादेव मंदिर से निकली कावड़ यात्रा :भक्ति के संग देश भक्ति का रंग रहा आकर्षण का केंद्र

नीमच : श्रावण माह के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। नगर नगर गांव-गांव कावड़ यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में श्रावण माह में शनिवार को शहर के बघाना के प्रसिद्ध 150 वर्ष प्राचीन जिनेश्वर महादेव मंदिर से कावड़ यात्रा निकाली गई। इस कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया।
इससे पहले सभी कांवड़ यात्री प्राचीन जिनेश्वर महादेव मंदिर पर एकत्रित हुए। जहां भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। कांवड़ में जल भरकर जय बम के नारे लगाते हुए किलेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए।
वहीं कांवड़ यात्रा बघाना क्षैत्र के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर कांवड़ यात्री और पुष्प वर्षा कर व भक्तों को दुध कोल्डड्रिंक का वितरण अभिनंदन किया गया। कांवड़ यात्रा में शामिल लोग भक्ति गीतों पर झूमते हुए दिखाई दिए। बैंड बाजे और डिजे पर झुमते नाचते हुए शिव भक्ति में रमते हूए चल रहे थे वंही पिछे बग्गी मे सवार छोटे छोटे बच्चे शिव पार्वती के रुप में सभी का मन मोह रहे थे तथा स्वांगधारी बच्चों में तिरंगा लिए पुलिस की वैशभुषा में बालक आकर्षण का केंद्र था जिसके साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने भी सेल्फी खींचवाई भक्ति के संग देश भक्ति का रंग वाकई अदभुत रहा।
कावड़ यात्रा के संयोजक हितेष सोलंकी ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा जिनेश्वर महादेव मंदिर महिला मंडल की ओर से तीसरी बार निकली गई है जो सभी भक्तों के सहयोग से आयोजित होती है। जिनेश्वर महादेव मंदिर बघाना से प्रारंभ हुई कांवड़ यात्रा किलेश्वर मंदिर पहुंची। जहां पर सभी कांवड़ यात्रियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। आरती कर प्रसादी वितरण किया गया।

160
4425 views

Comment