logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आजमगढ़: जनपद के बिलरियागंज मे उठी बदांयू गैंगरेप के बलात्कारियों की फांसी की मांग

आजमगढ़: जनपद के बिलरियागंज मे उठी बदांयू गैंगरेप के बलात्कारियों की फांसी की मांग

आजमगढ़ - बदायूं में पहले महिला के साथ गैंगरेप किया गया फिर उसके बाद उस महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। जिसको तत्वोध्यान मे लेकर समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा गुलवा-गौरी बिलरियागंज में बलात्कारियों की फांसी की मांग करते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लालजीत क्रांतिकारी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व महिला बचाओ का नारा दिया करती है, मिशनशक्ति जैसे अभियान चलाने की बात करती है लेकिन इनका यह नारा पूर्ण रूप से झूठा है। जनता से झूठ बोल कर सत्ता में आये और गरीब जनता का शोषण व महिलाओं पर अत्याचार बलात्कार रोज हो रहे हैं। आए दिन रोजना प्रदेश मे हत्याएं हो रही हैं इन्होंने जो नारा दिए था कि प्रदेश मे रामराज्य लाएंगे यह रामराज्य नहीं अपितु रावण राज लाकर उत्तर प्रदेश को हत्या, बलात्कार  का गढ बना दिया है। इस सरकार को अब इस्तीफा दे देना चाहिए।

इस विरोध-प्रदर्शन के अवसर पर लालजीत क्रांतिकारी के साथ विशाल विश्वकर्मा, रवि प्रजापति, शमशेर कुमार, सरवन यादव, अमित विश्वकर्मा, सत्यम सरोज, गोलू , अमित यादव, शशिकान्त मौर्य, गोलू यादव, सतीश यादव शनि, ताबिश, विपीन यादव, रवि प्रजापति, शोभू, शुभम यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
- राम जनम यादव 

252
14945 views

Comment