logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कानपुर के पास साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतरी, सभी यात्री सुरक्षित, रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Sabarmati Express Derail: कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच ब्लॉक सेक्शन में साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतर गई. ड्राइवर का कहना है कि बोल्डर इंजन से टकराया और इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.
कानपुर:
वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस (19168) देर रात करीब ढाई बजे कानपुर के गोविंदपुरी के आगे पटरी से उतर गई. रेलवे के मुताबिक ट्रेन के 20 डिब्बे पटरी से उतरे हैं. घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया. रेलवे, पुलिस और फायर विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया.


घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने तुरंत जांच शुरू कर दी है. राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि, घटना के कारण यात्रियों में भय का माहौल देखा गया. रेलवे की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर डिब्बों को वापस पटरी पर लाने के लिए कार्यरत हैं.

Latest and Breaking News on NDTV
हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए रेलवे के विशेषज्ञों की टीम ने जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर ट्रैक की मरम्मत कर ट्रेन सेवा को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं. घटना की विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हादसे के पीछे क्या कारण थे.



घटना के बाद DRM, ADRM, कमर्शियल हेड, टेक्निकल हेड, मेडिकल टीम सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं. फिलहाल राहत कार्य जारी है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अहमदाबाद) का इंजन आज सुबह 02:35 बजे कानपुर के पास ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकराकर पटरी से उतर गया. तीव्र प्रहार के निशान देखे गए हैं. साक्ष्य सुरक्षित हैं. आईबी और यूपी पुलिस भी इस पर काम कर रही है. यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई. यात्रियों के लिए अमदावाद की आगे की यात्रा के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई.

रेलवे द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर
प्रयागराज 0532-2408128, 0532-2407353कानपुर 0512-2323018, 0512-2323015मिर्जापुर 054422200097इटावा 7525001249टुंडला 7392959702अहमदाबाद 07922113977बनारस सिटी 8303994411गोरखपुर 0551-2208088लखनऊ हेल्पलाइन : 8957024001
कुछ ट्रेनों को रद्द और कुछ का मार्ग परिवर्तन किया गया
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के सभी इंतजाम किए गए हैं. यात्रियों को बस से कानपुर भेजा जा रहा है. वरिष्ठ अधिकारी दुर्घटना स्थल और नियंत्रण कार्यालय में मौजूद है. दुर्घटना राहत गाड़ी भी प्रस्थान कर चुकी है.

रेल प्रशासन द्वारा की ओर से घटनास्थल पर चाय, पानी की व्यवस्था की गई है और यात्रियों को बसों, अन्य सड़क वाहनों एवं एक विशेष मेमू ट्रेन से कानपुर सेंट्रल स्टेशन लाया जा रहा है. तथा कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर एक विशेष ट्रेन का भी प्रबंध किया है जो कि आगे गंतव्य तक इन सभी यात्रियों को लेकर जाएगी.
ट्रेन हादसे पर ADM ने क्या कहा?
कानपुर के ADM सिटी कानपुर राकेश वर्मा ने कहा ने कहा कि 22 बोगियां पटरी से उतर गई हैं. लेकिन कोई घायल नहीं हुआ

140
22447 views

Comment