logo

बर्ड फ्लू के डर के बीच चंडीगढ़' की सुखना झील और आसपास के इलाकों से चार मृत पक्षी मिले हैं

चंडीगढ़। बर्ड फ्लू के डर के बीच चंडीगढ़ की सुखना झील और आसपास के इलाकों से चार मृत पक्षी मिले हैं।


चंडीगढ़।  वन एवं वन्यजीव विभाग ने आज बुधवार को कहा कि वह पता कर रही है कि और पक्षी भी मरे हैं या नहीं। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जो चार पक्षी मरे हैं उनमें दो प्रवासी पक्षी, एक कबूतर और एक सफेद बगुला है। 


उन्होंने कहा कि विभाग बर्ड फ्लू के खतरे के मद्देनजर सुखना झील और आसपास के क्षेत्रों पर करीब से नजर रख रहा है। अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ में अभी तक बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं आया है। चंडीगढ़ के उप वन संरक्षक अब्दुल कयूम ने कहा, ''पक्षियों के नमूनों को जांच के लिए आरडीडीएल, जालंधर भेजा गया है।'' उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने में तीन दिन लग सकते हैं।

126
14667 views