logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टैक्स जमा न करने पर तीन बसें ज़ब्त

मुरैना। परिवाहन विभाग द्वारा टैक्स वसूली को लेकर चलाए जा रहे अभियान के चलते आज कई सवारी वाहनों को जब्त कर पुलिस थाने पहुंचाया गया। विदित हो कि बीते कुछ दिनों से परिवाहन विभाग द्वारा सवारी वाहनों से टैक्स बसूलने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

इसके चलते विभाग द्वारा एक लिस्ट भी तैयार की गई है। जिसमें टैक्स जमा ना करने वाले ऐसे 94 वाहनों के नाम है जिन पर 20 हजार से लेकर ढ़ाई लाख तक का टैक्स बकाया है। वाहनों पर बकाया टैक्स राशि को एकमुश्त जमा करने पर परिवाहन विभाग द्वारा छूट भी दी जा रही है।

इसके बावजूद भी वाहन मालिक टैक्स जमा करने में लापरवाही बरत रहे हैं। बकाया टैक्स जमा ना कार्नर वाले वाहन मालिकों के खिलाफ खिलाफ कार्रवाई करने हेतु आरटीओ अर्चना परिहार व चैकपोस्ट प्रभारी सचदेव सिकरवार की अगुवाई में चैकिंग पॉइंट लगाए गए। जिसके दौरान बानमोर व दिमनी थाने लगाए गए चैकिंग पॉइंट से तीन बस जब्त की गई। जब्त की गई बसों को संबधित थानों में जमा कर दिया गया है।

257
23602 views

Comment