logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीबीएलयू में कोर्सेज की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए काउंसलिंग 13 से

भिवानी 12 अगस्त। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में संचालित कोर्सेज की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए स्पेशल काउंसलिंग 13 अगस्त मंगलवार को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। यह जानकारी विश्वविद्यालय के दाखिला कोऑर्डिनेटर प्रो मयंक किंगर द्वारा दी गई है।
उन्होंने बताया कि इन कोर्सेज की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए विद्यार्थी 13 अगस्त मंगलवार को प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक रिपोर्ट कर स्पेशल काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।
इन कोर्सेज की रिक्त सीटों पर दाखिला मैरिट सूची में आने वाले विद्यार्थी 20 अगस्त तक फीस जमा करा सकते हैं।
स्पेशल काउंसलिंग के बाद जिन जिन जिन कोर्स में सीटें यदि रिक्त रहती हैं तो विद्यार्थी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की हार्डकॉपी के साथ संबंधित विभाग में जमा करा सकते हैं जिसकी संबंधित विभागों द्वारा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे मेरिट सूची जारी की जाएगी जिसकी फीस विद्यार्थी शाम 5 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक जमा करा सकते हैं।
इन सभी कोर्सेज में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए स्पेशल काउंसलिंग और निर्धारित शेड्यूल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी डब्लू डब्लू डॉट सीबीएलयू डॉट एसी डॉट इन पर विजिट कर सकते हैं।

189
17542 views

Comment