logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शहर में जयस ने निकाली ऐतिहासिक महारैली, हजारों की संख्या में आदिवासी हुए शामिल

सरदार विष्णु सिंह गोंड की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

– रविवार को जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) ने कोठी बाजार बस स्टैंड पर महान क्रांतिकारी सरदार विष्णु सिंह गोंड की प्रतिमा का अनावरण किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जयस के जिला अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य संदीप कुमार धुर्वे ने किया। इस मौके पर एक विशाल रैली का आयोजन हुआ, जिसमें करीब 50 हजार आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए।

रैली में इन जिलों से आए लोग |
रैली में छिंदवाड़ा, हरदा, धार सहित अन्य जिलों से भी जयस के पदाधिकारी भाग लेने आए। यह रैली शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए कोठी बाजार बस स्टैंड पर पहुंची, जहां सरदार विष्णु सिंह गोंड की प्रतिमा का भव्य अनावरण हुआ। रैली के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा और फल वितरण कर इसका स्वागत किया।

पारंपरिक वेशभूषा में आए नजर

रैली में आदिवासी समुदाय(Adivasi community rally) के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए, जिससे कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ गई। हजारों की संख्या में महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। इस आयोजन की सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं के लिए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात रहीं, जिससे रैली शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी।
सरदार विष्णु सिंह गोंड(Sardar Vishnu Singh Gond) का जन्म बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के महेंद्रवादी गांव में हुआ था। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उन्होंने आदिवासी समुदाय को संगठित कर ब्रिटिश शासन के खिलाफ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे 1930 के जंगल सत्याग्रह और 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय रहे, और आदिवासी अंचलों में स्वतंत्रता की अलख जगाए रखी। उनके नेतृत्व में हजारों आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए, जिससे वे ‘सरदार’ विष्णु सिंह(Sardar Vishnu Singh Gond) के नाम से प्रसिद्ध हुए। जयस जिला अध्यक्ष संदीप कुमार धुर्वे ने कहा कि सरदार विष्णु सिंह गोंड का जीवन और संघर्ष आज भी आदिवासी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी प्रतिमा के अनावरण से इस ऐतिहासिक दिन को एक नई पहचान मिली है

126
9346 views

Comment