logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिहार से प्रथम अंग्रेजी अंतरराष्ट्रीय मैगजीन बिहारी बंधु 20 जनवरी को लोगों से होगी रूबरू

पटना। सन् 2017 में युवाओं द्वारा स्थापित बिहारी बंधु नामक संस्था जनवरी से अपनी ई मैग्जीन के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रचार प्रसार करेगी।

सबसे अनोखी बात यह है कि मैगजीन अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है जिससे कि बिहारी बंधु और इसके कार्यकर्ता बिहार की छवि को विश्व के हर कोने में पहुंचाने में समर्थ होंगे। यह संस्था समाज कल्याण, युवाओं को बल तथा बिहार का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार प्रसार कर  राज्य की छवि,गरिमा और महानता दर्शाने का काम करेगी।
 
यह संस्था 2022 तक 50000 लोगों को जोड़कर सरकार से सहयोग की मांग करेगी  और चाहेगी कि सरकार द्वारा इस संस्था को बिहार के प्रचार प्रसार एवं सामाजिक, व्यवसायिक, सांस्कृतिक, एवं पर्यटन  विकास को बल देने के लिए काम करने की अनुमति दी जाए। अभी तक इस संस्था के साथ 5000 लोग देश विदेश से जुड़ चुके हैं जिसमें 1280 गैर बिहारी भी शामिल है इसकी शुरुआत 2017 में एक युवा मन के सोच से आई। 

बिहार का पहला अखबार बिहारी बंधु के बंद होने के बाद इस नाम को 2017 में फिर से एक सामाजिक संस्था के रूप में पहचान दी गई और इसका नाम बिहारी बंधु पड़ा जिसकी शुरुआत मोहित रंजन द्वारा की गई। बिहारी बंधु 2022 तक विश्व के हर एक बिहारी  के लिए सामाजिक, व्यवसायिक, सांस्कृतिक, पर्यटन, युवा कल्याण, कलाकार कल्याण, एवं बिहार प्रोत्साहन के लिए मापदंड तैयार कर रही है और 50000 लोगों को जोड़कर 2022 से पूर्णता बिहार के लिए समर्पित होकर काम करना शुरू कर देगी।

267
15210 views

Comment