logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आमजन मृत कौओं की जानकारी वन विभाग के अफसरों को दें


झालावाड़ । झालावाड़ जिले में कौओ में बर्ड फ्लू पुष्टि  होने के पश्चात जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है। वन विभाग द्वारा भी वनक्षेत्रों में स्थित जल स्त्रोतो एवं अन्य पद्धति विचरण स्थलों की निगरानी हेतु स्टाफ को अलर्ट किया गया है। पक्षियों की मृत्यु की सूचना पर तत्काल पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

बर्ड फ्लू की गंम्भीरता को मध्यनजर रखते हुए वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि उनके आस-पास कोई भी मृत पक्षी दिखाई दे तो उसकी तत्काल सूचना उप वन संरक्षक कार्यालय झालावाड़ के दूरभाष नम्बर 07432-232230, झालरापाटन में क्षेत्रीय वन अधिकारी झालावाड़ 8112250657, खानपुर में क्षेत्रीय वन अधिकारी खानपुर 9413353941, असनावर में क्षेत्रीय वन अधिकारी असनावर 9462885957, बकानी में क्षेत्रीय वन अधिकारी बकानी 9929594517, अकलेरा में क्षेत्रीय वन अधिकारी अकलेरा 9928854507, पिड़ावा में क्षेत्रीय वन अधिकारी पिड़ावा 9660880257, मनोहरथाना में क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोहरथाना 9928854507, डग में क्षेत्रीय वन अधिकारी डग 9929594517 सम्पर्क नम्बर पर जानकारी दें।

216
15009 views

Comment