logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सामाजिक संगठन "टी एम सपोर्टर्स एसोसिएशन" एवं मयूर विहार कॉलोनी की बहनों ने मनाया लहरिया तीज महोत्सव!!


सामाजिक संस्था "टी एम सपोर्टर्स एसोसिएशन"तथा मयूर विहार कॉलोनी जगतपुरा की बहनों के संयुक्त तत्वावधान में लहरिया महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
यह कार्यक्रम संस्था की राष्ट्रीय संयुक्तमंत्री रीटा जौली जी के निवास स्थान 36 मयूर विहार के प्रांगण में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके गणेश वंदना से हुई। भजनों की सुरलहरी से माहौल खुशनुमा हो गया।
संगठन पदाधिकारियों राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा सिंह,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनू यादव जी,राष्ट्रीय संयुक्तमंत्री रीटा जौली जी, प्रदेश प्रभारी राजस्थान अनीता फौजदार जी, प्रदेश महासचिव राजस्थान आस्था मिश्रा जी, जिला मंत्री जयपुर तान्या शर्मा जी ने मयूर विहार कॉलोनी जगतपुरा जयपुर की अन्य प्यारी बहनों संग बहुत ही हर्षोल्लास के साथ लहरिया तीज उत्सव मनाया।
परिधान लहरिया थीम रखा गया था। सभी बहनें लहरिया परिधान में सुसज्जित होकर आयोजन में शामिल हुई।
कार्यक्रम में तरह तरह की प्रतियोगिताएं रखी गई, कुर्सी दौड़, ग्रुप डांस, मैजिक बॉक्स राउंड, डांस आदि प्रस्तुतियां दी गई। जीतने वाले विजेताओं को पुरस्कार भेंट किए गए।
इस दौरान मौजूद रहीं हमारी प्रिय बहन मीना अवस्थी जी व सरोज धावाइ जी ने अपने विचार व्यक्त किए और आयोजन की सराहना की।
इस कार्यक्रम के लिए T M S A की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा सिंह ने संगठन पदाधिकारी रीटा जी व अनीता जी के साथ भूमिका बनाई और इसमें सहयोग किया हमारी सर्वश्रेष्ठ कर्मठ प्रिय बहन मंजू गुर्जर जी ने। उनके उत्कृष्ट संयोजन की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा सिंह ने संस्था के कार्यों के विषय में संक्षिप्त में प्रकाश डाला और बताया कि संगठन समाज कल्याण के कार्यों का संपादन करता रहता है।
लहरिया उत्सव कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संस्था की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनू यादव ने नारीशक्ति प्रशस्ति पत्र सम्मान स्वरूप दिए।
उपस्थित सभी बहनें:-
रेखा सिंह,मंजू गुर्जर,सरोज धावाइ,रीटा जॉली ,अनीता फ़ौजदार ,आस्था मिश्रा,सोनू यादव,तान्या शर्मा,जगवंती मीणा,गायत्री मीणा,मोना शर्मा,मीनाक्षी मीणा,कीर्ती यादव,सुनीता,पूनम,रश्मि सिंह,सीमा,मीना अवस्थी,गीता,अंजली चौधरी,एकता शर्मा,पूजा शर्मा,मानसी,सुचित्रा,कंचन,ममता,पूजा,संगीता,संतोष,मोना,प्रियंका आदि।

242
24013 views

Comment