logo

नई दिल्ली : संगम विहार इलाके में रविवार शाम एक युवक को आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ा कर चाकू मारा। वारदात के बाद आरोपी मौके से

नई दिल्ली : संगम विहार इलाके में रविवार शाम एक युवक को आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ा कर चाकू मारा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल हालत में युवक एक घर के पास गिर गया। घर के मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या की धारा में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सन्नी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

रैपिडो बाइक चलाता था पवन
मृतक की पहचान लकी उर्फ पवन के रूप में हुई है। पवन परिवार के साथ संगम विहार में रहते थे। वह रैपिडो बाइक चलाने का काम करते थे। लकी पर हत्या सहित कई गंभीर धारा में केस दर्ज थे। पुलिस के मुताबिक चार अगस्त की शाम एक युवक को चाकू मारने की पीसीआर कॉल मिली। खबर मिलते ही संगम विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एक युवक घायल अवस्था में मिला, जिसे पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

0
0 views