logo

स्वतन्त्रता तिथि महोत्सव पर शङ्कराचार्य जी ने किया ध्वजारोहण....

शंकराचार्य जी ने कहा यह हमारे देश की विडम्बना है कि यहाँ दो कैलेण्डर से लोग अपना जीवन चला रहे हैं। भारत से अंग्रेज चले गए पर अंग्रेजी कैलेण्डर अभी भी चल रहा है। हम सनातनी लोग भारतीय तिथियों में अपना पर्व उत्सव मनाते हैं तो फिर राष्ट्रीय पर्व भारत की तिथियों में क्यों न मनाया जाए। शङ्कराचार्य जी विगत अनेक वर्षों से भारतीय तिथि के अनुसार ही राष्ट्रीय पर्व मनाते आ रहे हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने श्रावण कृष्ण चतुर्दशी अर्थात् आज की तिथि को भारत का स्वतन्त्रता दिवस मनाया।

7
4682 views