
भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा की प्रदेश स्तरीय जन संपर्क अभियान के तहत समीक्षा बैठक
आज दिनांक 5 अगस्त 2024 सोमवार
बांसवाड़ा || भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा की प्रदेश स्तरीय जनसंपर्क अभियान के तहत समीक्षा बैठक का आयोजन बांसवाड़ा के आंबेडकर भवन में किया गया। जिसमें सर्व प्रथम जयपुर से पधारे हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील भारतीय जी ने बाबा साहब आंबेडकर जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया व बांसवाड़ा संभाग प्रभारी गोविंद जी मेघवाल ने बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील जी भारतीय ने संबोधित करते हुए बहुजन महापुरुषों के बारे में युवाओं को अवगत कराया गया। और बहुजन मूवमेंट को घर-घर पहुँचाने का आह्वान किया गया, सुनील जी भारतीय ने बाबा साहेब के बारे में व बिरसा मुंडा के आदर्शो और सिद्धातों पर चलने का संकल्प दिलाया और संगठन को मजबूत बनाने का आह्मन किया व इसके साथ ही भीम आर्मी बांसवाड़ा भारत एकता मिशन बांसवाड़ा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र जी हटवाल के आदेशानुसार व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील जी भारतीय कि अनुशंसा पर प्रवीण जी बुनकर मोटागाव को बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया इस बैठक में संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल डामोर द्वारा किया गया व मोहित आजाद ने आभार व्यक्त किया इस दौरान भीम आर्मी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे, पूर्व तहसील अध्यक्ष आनंदपुरी महेंद्र यादव, पूर्व तहसील अध्यक्ष गढ़ी गिरीश यादव सुंदनी, विष्णु आजाद, पूर्व जिला महासचिव विकिल यादव, विमल यादव गनोड़ा, डॉ वैभव जाटव, राकेश यादव लसोडिया, कांतिलाल रायकवाल, अनिल वाल्मीकि, रमेश यादव सुरपुर, लोकेंद्र यादव, तथा अन्य कई भीम आर्मी के सदस्य उपस्थित रहे।