logo

*अज्ञानता से मुक्ति का साधन है श्रावक संस्कार शिविर - मुनि अनुकरण सागर*

*अज्ञानता से मुक्ति का साधन है श्रावक संस्कार शिविर - मुनि अनुकरण सागर*

रविवार को खिरनी गेट स्थित लख्मीचंद पांड्या खंडेलवाल दिगम्बर जैन ट्रस्ट परिसर मे मुनि सेवा समिति के तत्वावधान में मुनि श्री स्यंभू सागर महाराज एवं मुनि श्री अनुकरण सागर महाराज के सानिध्य मे जैन श्रावक संस्कार शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में 5 वर्ष से लेकर 75 वर्ष आयु वर्ग के श्रावक श्राविकाओं को मुनिश्री के सानिध्य में आयोजित शिविर के माध्यम से न केवल धर्म की शिक्षा दी गई बल्कि आध्यात्मिक ज्ञान का महत्व भी सिखाया गया। बच्चों को अलौकिक शिक्षा के साथ धार्मिक शिक्षा व संस्कार देना जरूरी है। छोटी उम्र में बच्चों को संस्कार दिए जाने चाहिए। स्कूलों में बच्चों को नैतिक शिक्षा सिखाई जाती है, लेकिन बच्चों में धार्मिक संस्कार भी विकसित करना जरूरी होता है। शिविर का मुख्य उद्देश्य समाजजनों को धार्मिक सुसंस्कारों के साथ ही अहिंसा, सत्य, अचौर्य, अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य जैसे जैन धर्म के मूलभूत सिद्धांतों को विस्तार से जानने व समझने का अवसर मिले एवं वे आत्मसात कर सकें।
समाज के बच्चों द्वारा चंदनबाला नाटक का सफल मंचन किया। इसमें चंदन बाला के बचपन से लेकर पूरे जीवन का वृतांत बच्चों ने नाटक मंचन के रुप में किया। यह वही चंदनबाला थी, जिसका जन्म राजघराने में हुआ। एक राजकुमारी के रूप में पली बढ़ी, माता-पिता ने क्षमा, त्याग, धैर्य, आत्मसम्मान जैसे अच्छे संस्कार दिए। वक्त का पहिया आगे बढ़ने पर वही चंदनबाला एक दासी के रूप में बाजार में बिक जाती है। बेहद अत्याचार सहती है। इसके बावजूद अपने संस्कारों को नहीं छोड़ती। बताया गया कि चंदन बाला ने किन-किन परिस्थितयों व दु:ख की घड़ियों को सहन कर भी धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा। भगवान महावीर स्वामी को आहार देकर वे प्रथम धर्मसती बनी। कार्यक्रम का निर्देशन दिल्ली से पधारे बाल ब्रह्मचारी पुष्पेंद्र जैन शास्त्री ने किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष प्रधुम्न कुमार जैन ,मंत्री विजय कुमार जैन , कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन, मीडिया प्रभारी मयंक जैन ,कैलाश चन्द्र जैन ,रामकुमार जैन , उदयवीर सिंह जैन ,मुकेश जैन ,रवींद्र जैन,सुरजीत जैन ,यतीश जैन , राजीव जैन , दीपेंद्र जैन ,गौरव जैन, प्रशांत जैन, कुणाल जैन एवं समाज के महिला पुरुष बच्चे उपस्थित रहे।

80
7019 views