logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

साहिबगंज झारखंड *झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सफल क्रियान्वयन हेतु जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई गई।*

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला दंण्डाधिकारी- सह- उपयुक्त हेमंत सती, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी जयवर्धन कुमार, जिला संख्यिकी पदाधिकारी अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना जागरूकता रथ को समहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

राज्य सरकार द्वारा 21-50 वर्ष की महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में प्रत्येक माह 1000 रुपए प्रदान करने के उद्देश्य से झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना लाई गई है।

इस योजना से जिले के योग्य लाभुकों को अच्छादित करने के लिए आगामी 3 से 10 अगस्त तक पंचायत स्तरीय शिविरों का आयोजन होना है। लाभुकों को आवेदन जमा करने के लिए पंचायतों में लगने वाले शिविर में आना होगा। आवेदनों को पोर्टल में इंट्री करने के लिए वीएलई रहेंगे। आवेदन के स्वीकृति पदाधिकारी के रूप में अधिकृत बीडीओ/सीओ आवेदनों का सत्यापन तीन दिनों के अंदर करके स्वीकृति प्रदान करेंगे।
झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
आवेदिका द्वारा आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित अभिलेखों की स्वहस्ताक्षरित छायाप्रति संलग्न की जायेगी।
1. आवेदिका के मतदाता पहचान पत्र।
2. आधार कार्ड।
3. आधार Linked बैंक खाता का पासबुक। आवेदिका का Single बैंक अकाउंट होना चाहिए।
4. आवेदिका का रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो।
5. राशन कार्ड।
6. पात्रता संबंधी घोषणा पत्र।
7. मोबाईल नम्बर।
रजिस्ट्रेशन हेतु ओटीपी के लिए आवेदिका अपने मोबाईल के साथ कैम्प में उपस्थित रहेंगी।

13
1220 views

Comment