logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जून जुलाई माह में रेल दुर्घटना में अब तक 21 की मौत अनेक घायल जिम्मेदार सरकार बनाने और खरीदने में व्यस्त

रवि शंकर यादव.....
केवल जून और जुलाई माह में इतनी सारी हुई रेल दुर्घटनाओं में 21 लोगो की आधिकारिक तौर पर मौत हुई है, कभी मॉल गाड़ी तो एक्सप्रेस तो कभी सुपर फास्ट ट्रेन हर तरह की गाड़ी जून और जुलाई दो माह में खूब ट्रैक से उतरी या यूं कहे सरकार जमीन में रेल चलाने का परीक्षण कर रही थी बैरहाल बात जो भी लेकिन कमजोर या लापरवाह विपक्ष को भी शायद रेल हादसों में हो रही मौत से कोई फर्क नहीं पड़ता दिख रहा है जनता लगातार मर रही है बावजूद इसके जिम्मेदार सरकार बनाने या खरीदने में व्यस्त अभी जो बजट आया और जिन जिन राज्यों को तोहफा मिला है उनका संबंध आप स्वयं ही सरकार में समझ सकते है।।

3.0 की मोदी सरकार माफ कीजिएगा 3.0 की एनडीए सरकार फिलहाल अपने सहयोगी दलों का बजट सुधारने में व्यस्त है और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी इसकी जिम्मेदारी दी कि जनता को बजट संगोष्ठी के माध्यम से समझाइए और 2027 विधान सभा की तैयारी में लग जाए लेकिन रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव द्वारा रेल हादसों में हो रही लापरवाही का कारण क्या ??
आखिर आयदिन हो रही रेल हादसों में मौत का जिम्मेदार कौन विपक्ष भी इस बात पर सरकार को घेरने में फेल नजर आया तो सरकार पहले ही हाथ खड़े कर दी

बैरहाल सरकार में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से रेल मंत्रालय नही संभल रहा है नाही रेल व्यवस्था दुरुस्त हुई नाही हादसे और नाही हादसों में मौत और वेशर्मी तो तब है साहब जब ये कुर्सी के लालची कुर्सी छोड़ने को नही तैयार स्वघोषित राष्ट्रवादी, राष्ट्रप्रेमी अपने राष्ट्र के नागरिकों की मौत का नंगा नाच देख रहे लेकिन सब मूक बाधिर बने बैठे है ।।

सच ये ना ही इनको जनता से प्रेम है और ना ही राष्ट्र से इन्हे प्रेम केवल और केवल अपनी कुर्सी से है इन्हे केवल राजसी सुख सुविधाएं और ऐश्वर्य चाहिए और जो इनका सहयोग करेगा वो भी मालामाल बन जायेगा बाकी ....

147
18042 views

Comment