logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कपिल गुर्जर की भाजपा ने सदस्यता देने के बाद की रद्द

गाजियाबाद
केंद्र सरकार के नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान शाहीन बाग इलाके में फायरिंग करने वाले कपिल गुर्जर के बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी की जमकर फजीहत हुई है। विपक्षी दलों के अलावा सोशल मीडिया पर भी लोगों ने गुर्जर के बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी को निशाने पर लेना शुरू कर दिया था। फिर, आनन-फानन में बीजेपी ने बुधवार को कपिल गुर्जर से अपना पीछा छुड़ा लिया।

बीजेपी ने कपिल गुर्जर की सदस्यता को निरस्त कर दिया है। बीजेपी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह जी ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'गाजियाबाद के कपिल गुर्जर की विचारधारा बीजेपी के अनुरूप नहीं है। उनकी सदस्यता को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अमान्य करार दिया जाता है।' गुर्जर ने गाजियाबाद में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो गई।

301
21570 views
2 shares

Comment