logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*• चार पहिया वाहन चुराने वाली अंतर्राज्यीय शातिर चोरों की गैंग, पुलिस थाना खजराना इंदौर की गिरफ्त में।*



*• आरोपियों से चोरी की इको कार सहित घटना में प्रयुक्त मारुती जेन कार भी बरामद।*

*• आरोपियों से लगभग 6 लाख का मश्रुका बरामद।*

*• आरोपी मास्टर चाबी से देते थे घटना को अंजाम और इको गाडी चुराने के है आदतन अपराधी।*

*• शातिर आरोपी सद्दाम है आदतन अपराधी, जिसके विरुद्ध पूर्व से पंजीबद्ध है चोरी के ढेरों अपराध*

इंदौर शहर मे अपराध एंव अपराधियों पर नियत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना खजराना द्वारा चार पहिया वाहन चुराने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के 2 शातिर चोरों को पकड़ा गया है।

दिनांक 24/07/2024 को
फरियादी ने थाना खजराना पर रिपोर्ट लिखवाई थी कि रात्री लगभग 00.30 बजे करीब मैने अपनी मारुती इको कार क्रमांक MP09ZC9043 को अपनी दुकान एमआर 9 रोड पर लाक लगाकर खडी कर दी थी सुबह देखा तो हमारी कार रखे स्थान पर नही थी । जिस पर थाना खजराना पर अपराध क्रमांक 607/2024 धारा 303(2) बीएनएस का पजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
उक्त घटना पर वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस उपायुक्त ज़ोन-02 श्री अभिनय विश्वकर्मा व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ज़ोन-02 श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदन मण्डलोई के मार्गदर्शनमें थाना प्रभारी खजराना को लूट, चोरी, नकबजनी, आदी संपत्ति सबंधी अपराधों में अज्ञात आरोपियों की धर पकड़ करने हेतु विशेष कार्ययोजना बना कार्यवाही के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इस तारतम्य में पुलिस टीम व्दारा घटना की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपीयो की धरपकड मै रवाना हुई । पुलिस टीम आरोपीयो की धरपकड हेतु रवाना होकर घटना स्थल के आसपास सीसीटीव्ही फुटेज चैक करते आरोपीयो के संबंध मे पुख्ता जानकारी मिली जिस आधार पर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया । मुखबिर सूचना तथा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस टीम व्दारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपीयो को घेराबंदी कर पुलिस गिरफ्त मे लेकर पुछताछ करने पर आरोपीयो से घटना मे चोरी गया मश्रुका मारुती सूजुकी इको कार एवं मारुती जेन कार बरामद कर आरोपीयो के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई ।
नाम पता आरोपीगण –
(1) सद्दाम उर्फ शादाब उर्फ सद्दु शाह (अली) उम्र 32 साल
निवासी – लंगरपुरा,आष्टा जिला सिहोर
(2) सौहेल शेख उम्र 26 साल
निवासी – ग्रीन पार्क कालोनी, देवा

आरोपी सद्दाम उर्फ शादाब उर्फ सद्दु शाह (अली) आपराधिक प्रवृत्ति का होकर एक शातिर चोर है जिसके विरुद्ध इंदौर शहर सहित, देवास, शाजापुर, सीहोर, भोपाल, राजगढ़ आदि विभिन्न जिलों के कई थानों में चोरी, धोखाधड़ी, मारपीट, अवैध हथियार रखने जैसे करीब डेढ़ दर्जन अपराध पंजीबद्ध है।

उक्त सराहनीय कार्य को करने में थाना प्रभारी खजराना निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उनि अजय सिंह कुशवाह, प्रआर. लोकेन्द्र सिंह, प्र.आर विनोद, प्र.आर अजीत, प्रआर. जिशान एहमद, प्रआर. पंकज सांवरिया ,आर. शंशाक,आर. निखिल पटेल एंव डी.सी.पी जोन 02 सायबर सेल की मुख्य भूमिका रही ।

125
2694 views

Comment