logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बरही विधानसभा में युवा एवं स्थानीय नेताओं को टिकट में मिल सकता है तरजीह

बरही विधानसभा मे स्थानीय प्रत्याशी की मांग जोरो पर चल रही है जिसका असर राष्ट्रीय पार्टियों पर पड़ रहा है।राष्ट्रीय पार्टी इस बार कोई भी मौका चूकना नही चाहती।इस विधानसभा क्षेत्र में अबतक भाजपा एवं कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के बीच टक्कर देखने को मिला है लेकिन जयराम की पार्टी आने से भाजपा एवं कांग्रेस को हार का डर सताने लगा है।इसका मुख्य कारण सिर्फ और सिर्फ लोकसभा चुनाव के परिणाम से देखने को मिलता है।जयराम महतो की जेबीकेसस वाली पार्टी झारखंड में तेजी से उभरती हुई पार्टी बन रही है। भाजपा कांग्रेस के बाद विकल्प के तौर पर जेबीकेसस तीसरी मुख्य पार्टी है।जो स्थानीय एवं नियोजन नीति के बदौलत यह पार्टी मजबूती से पनप रही है जिसका डर राष्ट्रीय पार्टियों को हो रहा है।
भाजपा एवं कांग्रेस के टिकट बंटवारे में भी स्थानीय प्रत्याशियों पर भरोसा जताया जा सकता है इस बात की पूरी संभावना दिखाई पड़ रही है। मुख्य पार्टियां किसी भी प्रकार की गलतीयां नही करना चाहेगी।

223
4999 views

Comment