logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

त्रिवेणी नदी में मिला शव

बीगोद(भीलवाड़ा)। बीगोद कस्बे की त्रिवेणी नदी में बुधवार प्रातः एक अधेड़ का शव मिला। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाल कर मांडलगढ़ पोस्टमार्टम करवा के परिजनों को सुपुर्द किया।

उप निरीक्षक फूलचंद मीणा के अनुसार त्रिवेणी नदी की पुरानी पुलिया के नीचे बुधवार प्रातः एक अधेड़ का शव मिला। उसकी शिनाख्त ठिकरिया गांव के गोपाल बलाई उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई।

गोपाल ने कपड़े पहने हुए थे और पुलिया से गुजरने के दौरान मंगलवार शाम को नदी में गिर गया था। गोपाल त्रिवेणी चौराहा पर ही मजदूरी करता था और तीन दिन से घर नही गया था।नदी में शव मिलने पर लोगो की भीड़ भी जमा हो गई थी।

308
15230 views

Comment