logo

आरएसएस ने गुरु दक्षिणा उत्सव मनाया

तारडीह। दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड क्षेत्र के कथवार गांव में राधा कृष्ण मंदिर के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरु दक्षिणा उत्सव मनाया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने ध्वज पूजन कर गुरु दक्षिणा अर्पण किया। मौके पर संघ के बौद्धिक कर्ता सनातन पुर्णेंदु राय ने कहा कि संघ भगवा ध्वज को अपना गुरु मानता है। स्वयंसेवक वर्ष भर देश एवं समाज के प्रति समर्पित भावना से कार्य करते हैं।देश में कई पंथ एवं कई मत के गुरु हुए परंतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भगवा ध्वज को ही अपना गुरु मानते हैं। यही वजह है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कभी खंडित नहीं होता है। उन्होंने कहा कि वट रूपी वृक्ष के तरह संघ पूरे देश में फैल गया है और इसकी जड़ें इतनी मजबूत हो गई है, स्वयंसेवक संचित की गई राशि को गुरु दक्षिणा के रूप में समर्पित करते हैं। खंड कार्यवाह अविनाश कुमार स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ किसी प्रकार का कोई चंदा व सदस्यता शुल्क नहीं लेता है। उन्होंने कहा कि केवल गुरु पूर्णिमा के दिन स्वयं सेवकों के द्वारा दिए गए गुरु दक्षिणा में मिली राशि से ही पूरे वर्ष भर कार्य चलता है। संघ का कार्य ईश्वरीय और आध्यात्मिक कार्य है। आत्मा-परमात्मा में विश्वास रखने वाले संघ से जल्दी जुड़ते हैं। संघ भारतीय संस्कृति का संवाहक और संपोषक है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां देने की परंपरा है, लेने की नहीं। यहां तक कि अंतिम संस्कार में भी हम देते हैं। संघ ने इसी आधार पर गुरु दक्षिणा कार्यक्रम रखा है। हम समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण करें। गुरु दक्षिणा में मिलने वाले धन से ही संघ का कार्य चलता है। इस मौके पर प्रांत सहसेवा प्रमुख रुद्र नारायण मंडल,जिला शारिरिक प्रमुख सुरेश कुमार, जिला सह शारिरिक प्रमुख कौशल कीशोर, प्रार्थना वाचक सुनील झा, शंभू झा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम झा आदि उपस्थित थे।

20
6571 views