logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय जनता दल (भागलपुर) आज दिनांक 27/7/2024 को।

अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष जिला कोर कमिटी के साथ जिला कार्यालय (एम एस पैट्रोल पम्प खिरि बांध) में एक दिवसीय बैठक आयोजित किया गया था
जिसमें (मुख्य अतिथि) के रूप में राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर प्रसाद यादव जी भी उपस्थित हुएं।

जिला अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गरीबों के मसीहा अति पिछड़ा वंचित समाज के महान नेता आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी ने सब दिन अति पिछड़ा समाज का सम्मान किया है युवाओं के आदर्श बिहार के लोकप्रिय नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी भी आप सबो का बहुत सम्मान करते आपकी लड़ाई हर हमेशा लड़ते है ध्यान अब हम लोगों को देना है कि अति पिछड़ा समाज से आने वाले लोग हमारे पार्टी में अधिक से अधिक संख्या में कैसे जुड़े और हमारा संगठन मजबूत हो इस पर हम सब को विचार करना होगा और मेहनत भी करना होगा तभी हमारा संगठन मजबूत होगा

बैठक में आगामी 05 अगस्त को होने वाले प्रदेश स्तरीय अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक में भागलपुर से अधिक से अधिक अतिपिछड़ा कार्यकर्ता का भागीदारी हो एवं उपस्थिति दर्ज हो इसको लेकर भी विचार-विमर्श हुआ

बैठक में उपस्थित राजद के वरिष्ठ नेता अरुण मंडल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद बबलू सिद्धिक,निखद जहां, युवा जिला महासचिव अमित आर्यन, पिंटू कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष सुल्तानगंज आश्विन मंडल, प्रखंड अध्यक्ष पीरपैंती प्रदीप ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष नाथनगर कुन्दन मंडल, प्रखंड अध्यक्ष जगदीशपुर प्रदीप मंडल, राजद नेत्री संगीता कुमारी आदि राजद कार्यकर्ता उपस्थित थें।

निवेदक- चंद्रशेखर प्रसाद यादव राजद जिला अध्यक्ष (भागलपुर)

146
19209 views

Comment