logo

26/7/2024 को कारगिल विजय दिवस की 25 वी वर्षगांठ पर भाजयुमो अलीगढ़ महानगर द्वारा भाजयुमो अध्यक्ष अमन गुप्ता के नेतृत्व में आईआईएमटी कॉलेज रामघाट रोड में गोष्ठी का आयोजन किया

आज दिनांक 26/7/2024 को कारगिल विजय दिवस की 25 वी वर्षगांठ पर भाजयुमो अलीगढ़ महानगर द्वारा भाजयुमो अध्यक्ष अमन गुप्ता के नेतृत्व में आईआईएमटी कॉलेज रामघाट रोड में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व भारतीय सैनिक श्री जयप्रकाश सिंह जी और श्री नीरज कुमार जी का सम्मान आईआईएमटी कॉलेज के डीन के एन रावत, एचओडी डॉ इंदु सिंह और महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता द्वारा किया गया। कारगिल युद्ध में दुश्मनों से लोहा लेने वाले ग्रिनेडियर रेजीमेंट के पूर्व जवान नीरज सिंह ने कारगिल युद्ध से संबंधित अपने अनुभव युवाओं के साथ साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे भारतीय सेना ने विषम परिस्थितियों में भी दुश्मनों को लोहे के चने चब्बा दिए थे और जीत का परचम लहराया था।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता ने युवाओं से अनुरोध किया कि वह भी देश हित में कार्य करें जिससे भारत माता का वैभव विश्व पटल पर ऊंचा रहे। कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष डॉ आदर्श राज सिंह ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान, यश गोयल, शंकर सिंघल, करण माहौर, कुंवरजीत सिंह, ऋषभ राजपूत, निशांत, राजा, अशोक चौधरी आदि उपस्थित रहे।

12
3332 views