logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छाताकुंड के तीखे मोड़ पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी चार घायल

केतार क्षेत्र में छाताकुंड तीखी मोड पर शुक्रवार के करीब दस बजे रात्री मेें घटित घटनाओं में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।सभी घायलों को भवनाथपुर सी एच सी में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक सेलेंदर कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए दो लोगों को गढ़वा रेफर किया गया है ।थाना क्षेत्र के खरौंधी चांदना गांव निवासी चंचला देवी पति नवलेस राम ने आपसी विवाद में विषपान करने से गंभीर हो गई जिसे उसके पति अपने ऑटो से अपने रिश्तेदार निरंजन राम ,पिता विष्णु राम कोलझिंकी ,सुनीता देवी पति सतेंदर राम ,गीता देवी पति पप्पू राम और उसके बेटा दीपक कुमार साथ में भवनाथपुर सी एच सी में ईलाज कराने आ रहे थे की छाताकुंड के तीखे मोड़ पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे सभी ऑटो पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इस घटना में विषपान किए महिला चंचला देवी और निरंजन राम को प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा रेफर कर दिया गया ।

128
1476 views

Comment